{"_id":"5f17531f8ebc3e9f6b1b17b8","slug":"rto-jpnagar-news-mbd35661665","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडेड वाहनों के चालान में नाकाम, आरटीओ-एआरटीओ को चेताया0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडेड वाहनों के चालान में नाकाम, आरटीओ-एआरटीओ को चेताया0
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा से गुजरने वाले ओवरलोडेड वाहनों का चालान नहीं हो रहा है। इसके चलते सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है। बरेली के उप परिवहन आयुक्त ने नाराजगी जताई है। सूत्रों के अनुसार जिले की हाईवे से हजारों ट्रक रोजाना गुजरते हैं लेकिन तकनीकी खामी को आधार बना कर चालान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रवर्तन दल के आरटीओ मुरादाबाद और एआरटीओ अमरोहा को चेतावनी दी है। चालान की कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो परिवहन आयुक्त केे अवगत कराएंगे।
जिले के जोया तिराहे से दिल्ली रोड पर चंद किलोमीटर दूर टोल प्लाजा है। दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों से भारी वाहन गुजरते हैं। इस बीच कई वाहन ओवरलोडेड चल रहे है लेकिन उनका चालान नहीं हो रहा है। डिप्टी परिवहन आयुक्त बरेली वीके सोनकिया ने नाराजगी जताई है। उन्होंने आरटीओ केपी गुप्त और एआरटीओ एके राजपूत से ओवर लोडेड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में चालान हो रहे हैं लेकिन अमरोहा में चालान की कार्रवाई नहीं हो रही है। तकनीकी खराबी को आधार बनाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसी समस्या है तो डीएम उमेश मिश्र से समय लेकर मामले को निपटारा कराएं। ताकि राजस्व वसूली में दिक्कत नहीं आए। उन्होंने कहा कि चालान की कार्रवाई अमल में लाई जाए। उप परिवहन आयुक्त ने कहा कि परियोजना निदेशक को डीएम उमेश मिश्र के कार्यालय में अविलंब बुलाएं। इसके लिए जिलाधिकारी से समय ले लें। उनके समक्ष मामले को निस्तारित कराएं।