{"_id":"68e22f5f71e2a1a3910ccda5","slug":"rss-march-took-place-in-gajraula-muslim-community-members-showered-flowers-city-echoed-with-cheers-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: गजरौला में निकला आरएसएस का पथ संचलन, मुस्लिम समाज के लोगों ने बरसाए फूल, जयघोष से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गजरौला में निकला आरएसएस का पथ संचलन, मुस्लिम समाज के लोगों ने बरसाए फूल, जयघोष से गूंजा शहर
Sun, 05 Oct 2025 02:12 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:12 PM IST
सार
गजरौला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर पथ संचलन निकाला गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वयंसेवकों पर फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
स्वयं सेवकों पर मुस्लिम लोगों ने बरसाए फूल
- फोटो : संवाद
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर रविवार को गजरौला में पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर स्वयंसेवकों पर फूल बरसाए। रविवार को अवंतिका पार्क, रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, कविनगर और एमडीए कॉलोनी से स्वयंसेवकों ने पथ संचलन शुरू किया।
विज्ञापन
संचलन से पहले बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। इसमें संघ के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। पथ संचलन में स्वयंसेवक उदघोष करते चल रहे थे। इस बीच सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी जगह जगह तैनाथ रहे। एमडीए कॉलोनी से शुरू हुआ पथ संचलन चौपला, रेलवे लाइन ओवरब्रिज, थाना चौराहा होते हुए अवंतिका पार्क पहुंचा।
विज्ञापन
रमाबाई कॉलेज से निकला संचलन बैंक कॉलोनी, रेलवे स्टेशन, खाद गुर्जर चौराहा, थाना चौराहा होते हुए अवंतिका पार्क में समाप्त हुआ। कविनगर और अवंतिका नगर से निकले संचलन मंडी समिति, फाजलपुर फाटक और थाना चौराहा से गुजरते हुए अवंतिका पार्क पहुंचे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरपाल सिंह, रामवीर सिंह गुर्जर, डॉ. राजीव शुक्ला, नवीन गर्ग, सरदार पुसविंदर सिंह, रामरतन सिंह, कुलवंत सिंह, प्रदीप कुमार और गुरुवचन सिंह सिद्धू शामिल रहे। उधर, कांकाठेर गांव में भी पथ संचलन किया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन