{"_id":"681a70e9da8c28dfb808f2d6","slug":"rs-930-charged-for-a-book-worth-rs-180-action-should-be-taken-against-the-bookseller-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139463-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 180 की किताब के वसूले 930 रुपये, बुकसेलर पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 180 की किताब के वसूले 930 रुपये, बुकसेलर पर हो कार्रवाई
Wed, 07 May 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 07 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। निजी स्कूल के बुकसेलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे अधिवक्ताओं ने डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जांच उपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नगर मे मोहल्ला अहमद नगर के निवासी कमल राणा के साथ अधिवक्ता एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। बच्चों की किताबें काफी समय से ही एक बुकसेलर पर मिलती हैं। कुछ किताबें तो मिली गई, लेकिन कुछ किताब ऑनलाइन मंगाने को कहा। इस पर बुकसेलर ने ऑनलाइन मंगाकर 930 रुपये की किताबें दीं, जबकि उनका वास्तविक मूल्य 180 रुपये है। अधिक रुपये लेने की शिकायत स्कूल में भी मगर कार्रवाई नहीं हुई। बाद में 10 अप्रैल को जोया जाते समय बुकसेलर व उसके बेटे ने गाली गलौज की। मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। मांग है कि बुकसेलर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से नवनीत गोला, प्रशांत कौशिक, धनीराम, मोहम्मद हारिस, राकेश शर्मा, सतेंद्र सिंंह, सलमान खान आदि मौजूद रहे।