फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rs 9.60 lakh mangoes were not given, case filed against Bihar businessman

9.60 लाख रुपये का आम खरीदकर नहीं दिए रुपये, बिहार के कारोबारी पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rs 9.60 lakh mangoes were not given, case filed against Bihar businessman
आम के सीजन में बिहार के कारोबारी ने 9.60 लाख का माल खरीदकर रुपये नहीं दिए। मामले में अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव जवारपुर में महेश सिंह का परिवार रहता है। पेशे से किसान महेश सिंह आम का कारोबार करते हैं। आरोप है कि पिछले कई वर्षों से बिहार के मुरलिया चक इस्माइलपुर वंशाली लालगंज के रहने वाले शशि चंद्र बोस आम खरीदते थे। 13 जुलाई 2022 को उन्होंने दो ट्रक माल लोड कराया था, जिसकी कीमत करीब 9 लाख 60 हजार रुपये थी। शशि चंद्र बोस ने मुंशी के रुपये लेकर आने की बात कहकर माल को बिहार भिजवा दिया। उसी रात को शशि चंद्र बोस भी धोखा देकर भाग गया। पीड़ित की कई बार फोन पर उससे बात हुई, लेकिन उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ित महेश सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बताया कि मामले में शशि चंद्र बोस के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed