फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rs 7.50 lakh was grabbed by showing land, did not get the denomination done

जमीन दिखाकर 7.50 लाख रुपये हड़पे, नहीं कराया बैनामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

पांच भाइयों ने जमीन दिखाकर युवक से 7.5 लाख रुपये हड़प लिए।पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी।मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Rs 7.50 lakh was grabbed by showing land, did not get the denomination done

विस्तार

पांच भाइयों ने जमीन दिखाकर युवक से 7.5 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में बैनामा नहीं कराया। पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने पांच सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जलीलाबाद में अमीन अहमद का परिवार रहता है। उनके बेटे अनीस का आरोप है कि मोहल्ला अफगानान निवासी अजमी उर्फ अजीम समेत पांच भाइयों से उनकी पैतृक संपत्ति का सौदा वर्ष 2019 में 2100 रुपये प्रति गज के हिसाब से तय हुआ था। इसलिए 9 जुलाई 2019 को 5 लाख रुपये अजीम के खाते जमा किए थे। इसके बाद में ढाई लाख रुपये और दिए गए लेकिन बाद में आरोपी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए टालमटोल करने लगे। रजिस्ट्री नहीं कराई तो अनीस को ठगी का अहसास हुआ। उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने मारपीट की जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई लेकिन आरोपियों ने रुपये वापस नहीं दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपी अजमी उर्फ अजीम, मोबीन, मोईन, दानिश, मोहसिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed