फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rs 4.28 crore will be available for purchasing goods in schools

Amroha News: स्कूलों में सामान खरीदने के लिए मिलेंगे 4.28 करोड़ रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rs 4.28 crore will be available for purchasing goods in schools
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए कंपोजिट ग्रांट जिले को मिल गई है। कंपोजिट ग्रांट के रूप में मिले चार करोड़ 28 लाख रुपये जल्द ही स्कूलों के खातों में भेज दिये जाएंगे। जिसके बाद स्कूल जरूरत के अनुसार इस राशि को खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में 1266 परिषदीय स्कूल हैं। स्कूलों को हर साल कंपोजिट ग्रांट के रूप में शासन से राशि जारी की जाती है। जिससे स्कूल में चाॅक से लेकर हाथ धोने की साबुन, टॉयलेट क्लीनर आदि जरूरत के सामान की खरीद की जाती है। साथ ही इस पैसे से स्कूलों में स्वच्छता सामग्री, आवश्यकतानुसार सामान के अलावा स्कूल की मरम्मत पर भी खर्च किया जाता है। जिले के स्कूलों के लिए इस बार चार करोड़ 28 लाख रुपये की ग्रांट भेजी गई है। जिसको जल्द ही स्कूलों के खाते में भेज दिया जाएगा। कंपोजिट ग्रांट के रूप में मिली धनराशि उपलब्धता एवं खर्च का ब्योरा अनिवार्य रूप से स्कूल की दीवार पर दर्ज करना होगा। यह व्यवस्था कंपोजिट ग्रांट की राशि के खर्च में पारदर्शिता बरतने के लिए लागू की गई है।
विज्ञापन

-----

निपुण भारत का लोगो भी बनवाना होगा
कंपोजिट ग्रांट की रकम से ही स्कूलों में साफ सुथरी दीवार पर निपुण भारत का लोगो भी सभी स्कूलों में 45x60 सेमी आकार में बनवाया जाएगा।
---
दस प्रतिशत राशि स्वच्छता पर खर्च कर सकेंगे
स्कूलों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट की रकम का दस प्रतिशत स्वच्छता अभियान अथवा कार्यक्रम पर खर्च किया जा सकेगा। शौचालय की मरम्मत के अलावा वहां टाइल्स आदि भी लगवाना होगा। सभी शौचालय को क्रियाशील करने के निर्देश भी जारी किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
टेबलेट के सिम और रिचार्ज का खर्च भी होगा
स्कूलों में मुख्य अध्यापकों को मिलने वाले टेबलेट का खर्च भी कंपोजिट ग्रांट की मद से किया जा सकेगा। सिम और इंटरनेट रिचार्ज के लिए एक टेबलेट के लिए 1500 रुपये तथा दो टेबलेट के लिए तीन हजार रुपये का खर्च निर्धारित किया गया है।

---
शासन से कंपोजिट ग्रांट पहुंच गई है। जल्द ही कंपोजिट ग्रांट की राशि स्कूलों को भेज दी जाएगी। जिससे की स्कूलों में जरूरत का सामान खरीदा जा सकेगा और जरूरत के अनुसार रंगाई पुताई आदि का काम भी हो सकेगा।
-डॉ. मोनिका, बीएसए
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed