फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rs 35 lakhs were robbed on the pretext of selling house and shop

Amroha News: मकान-दुकान बेचने का झांसा देकर 35 लाख रुपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Rs 35 lakhs were robbed on the pretext of selling house and shop
अमरोहा। मुरादाबाद के लोगों ने दुकान और मकान बेचने का झांसा देकर कारोबारी से 35 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में न तो मकान-दुकान दिया और न रुपये वापस किए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के अल्लीपुर कलां के रहने वाले राजीव कुमार और उनके भाई संदीप सिंह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मोहल्ला बुधबाजार के रहने वाले वाहिद अली व बीलना गांव के रहने वाले मकसूद के साथ मिलकर कारोबार करते हैं। उन्हें अगवानपुर मुरादाबाद मुख्य मार्ग पर प्लाॅट की तलाश थी। आरोप है कि इस दौरान उनकी मुलाकात बालाजी बिल्डर्स वालों से हुई। तभी उन्होंने एक मकान व दुकान अगवानपुर में बताई। पीड़ित राजीव कुमार ने दुकानों मकान के कागज मांगे तो उन्होंने बताया कि ये मकान व दुकान हमने अगवानपुर के रहने वाले मोहम्मद उमर से खरीदा है। मोहम्मद उमर से बात की गई तो उन्होंने मकान और दुकान बालाजी बिल्डर्स वालों को बेचने की बात कही।
विज्ञापन

जिसके बाद उस मकान व दुकान का सौदा बालाजी बिल्डर्स दीपक कटारिया, अरविंद कुमार, संजीव अग्रवाल, विपुल अग्रवाल से 35 लाख रुपये में तय हो गया। बाद में पीड़ित राजीव कुमार ने 24 घंटे के भीतर रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद राजीव कुमार ने मकान व दुकान का बैनामा कराने के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। 5 अप्रैल 2024 को पीड़ित राजीव कुमार अपने भाई संदीप कुमार और वाहिद अली के भाई के साथ बालाजी बिल्डर्स कार्यालय गए तो मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। इस मामले पुलिस ने दीपक कटारिया, अरविंद कुमार, संजीव अग्रवाल, विपिन अग्रवाल और मोहम्मद उमर के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, मारपीट और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed