{"_id":"6a3aeb8c764421b38808dde2","slug":"route-diversion-implemented-on-the-highway-for-jyeshtha-ganga-dussehra-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-166569-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर हाईवे पर लागू हुआ रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर हाईवे पर लागू हुआ रूट डायवर्जन
Wed, 24 Jun 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मौके पर गंगा घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। मंगलवार रात आठ बजे से ट्रक, कंटेनर और अन्य भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई जो बुधवार रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान सभी भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 24 जून को ज्येष्ठ गंगा दशहरा के अवसर पर तिगरी धाम, ब्रजघाट, सीपिया घाट, पूठ घाट, पौरारा, सिरसा और जल्लोपुर सहित विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। मंगलवार की सुबह से ही हाईवे, प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी।
डायवर्जन योजना के तहत रामपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बहजोई और गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जा रहा है। वहीं मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रक और कंटेनर बिलारी, सिरसी, संभल और असमौली होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य की ओर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मुरादाबाद से मेरठ जाने वाले भारी वाहनों को अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज और मवाना मार्ग से डायवर्ट किया गया है। अमरोहा और गजरौला क्षेत्र से दिल्ली, गाजियाबाद तथा मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों को हसनपुर, मंगरौला और गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जा रहा है।
एएसपी ने स्पष्ट किया है कि कार, पिकअप वाहन, रोडवेज बसें और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। हालांकि, यदि स्नान के दौरान हाईवे पर अत्यधिक भीड़ या जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तो छोटे वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जा सकता है। स्थिति के अनुसार हाईवे को अस्थायी रूप से जीरो ट्रैफिक भी किया जा सकता है। एएसपी ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की है, जिससे गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।