फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Route diversion implemented on the highway, ban on big vehicles

हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू, बड़े वाहनों पर रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Route diversion implemented on the highway, ban on big vehicles
हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे देख अमरोहा प्रशासन ने भारी, मालवाहक, निजी व रोडवेज बसों का डायवर्जन शुरू कर दिया है। साथ ही शनिवार से सोमवार तक जनपद के नर्सरी से लेकर इंटर तक के सभी स्कूल बंद रह सकते हैं। जिला प्रशासन ये फैसला कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए ले सकता है। अब सोमवार की दोपहर के बाद रूट डायवर्जन की पाबंदी खत्म होगी। इसके बाद हाईवे की दोनों लेनों पर हल्के-भरी सभी वाहनों को निकाला जाएगा। तब तक ट्रक, भारी मालवाहक, निजी और रोडवेज की बसों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

चौदह जुलाई से चल रही सावन माह की कावड़ यात्रा का आठ अगस्त को आखिरी सोमवार है। इस दिन भारी तादाद में शिवभक्त ब्रजघाट से गंगाजल लेकर भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करेंगे। इसलिए बरेली, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, चंदौसी समेत विभिन्न जनपदों और कस्बों के शिवभक्त ब्रजघाट से कांवड़ में गंगाजल लेने के लिए निकलने लगे हैं। बुधवार की शाम से ही हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे दिखने लगे हैं।
विज्ञापन

इसलिए बृहस्पतिवार कि सुबह जैसे ही शिव भक्तों की भीड़ हाईवे पर बढ़ी तो जिला प्रशासन ने तुरंत ही भारी मालवाहक वाहनों का रूट डायवर्जन शुरू करा दिया है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि बरेली, मुरादाबाद, रामपुर की तरफ से आने वाले ट्रक, भारी वाहन, मालवाहक वाहन, निजी और रोडवेज बसों को मुरादाबाद से डायवर्ट कर संभल होते हुए दिल्ली के लिए निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही दिल्ली की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को गढ़मुक्तेश्वर से डायवर्ट कर दूसरे वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। हाईवे पर मुरादाबाद से दिल्ली को जाने वाली लेन पर दोनों दिशाओं से आने वाले बाइक, कार, दूध, फल, सब्जी आदि के वाहनों को को निकाला जा रहा है। जबकि दिल्ली से मुरादाबाद को जाने वाली लेन को पूरी तरह शिव भक्तों के लिए आरक्षित कर दिया गया है।

सोमवार तक ये लेन कावड़ियों के हवाले रहेगी। इस लाइन पर किसी भी तरह के छोटे-बड़े वाहनों को आने की अनुमति नहीं है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स को सतर्क कर दिया गया है। इस बार आखिरी सोमवार को भगवान शंकर का जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों की भीड़ अधिक रहने का अनुमान है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से ये कदम उठाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर प्लान में बदलाव भी किया जा सकता है। वहीं कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए शनिवार से सोमवार तक के लिए जनपद के नर्सरी से लेकर इंटर तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रह सकते हैं। प्रशासन इस पर मंथन कर रहा है। शुक्रवार को डीएम छुट्टी के आदेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed