{"_id":"64cd46ca4d691a467b092724","slug":"route-diversion-came-into-effect-as-the-movement-of-kanwariyas-increased-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-2344-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ते ही रूट डायवर्जन हो गया लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ते ही रूट डायवर्जन हो गया लागू
Sat, 05 Aug 2023 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के पांचवें सोमवार को लेकर शुक्रवार से कांवड़ियाें की आवाजाही शुरू हो गई। इसके साथ ही पूर्व निर्धारित प्लान के तहत प्रशासन ने हाईवे रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। शाम छह बजे के बाद से दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे को वन वे कर दिया गया। हाईवे पर एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित की है, जबकि दूसरी लेन पर बाइक, कार आदि वाहनों का संचालन होगा। अधिकारियों का कहना है कि रविवार को कांवड़ियों की संख्या अधिक होने पर हाईवे पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
सावन के पांचवें सोमवार के मद्देनजर शुक्रवार को रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। शाम छह बजे के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में हाईवे से गुजरने वाले ट्रक, कंटेनर, निजी बस समेत भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया। जबकि, फिलहाल हाईवे की एक लेन पर 40 की स्पीड में रोडवेज बस, बाइक, कार, फल-सब्जी और दूध दही के वाहन चलेंगे। वहीं दूसरी लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दी गई है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सावन माह का पांचवां सोमवार 7 अगस्त को है। शनिवार और रविवार को आसपास जनपदों के शिवभक्तों हाईवे व अन्य मार्गों से गुजरेंगे। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर रूट डायवर्ट कर दिया गया है। हाईवे पर एक लेन में वाहनों का संचालन होगा, जबकि, दूसरी कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। यदि कांवड़ियों की संख्या अधिक बढ़ती है तो रविवार शाम से हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। सोमवार दोपहर दो बजे से डायवर्जन को हटा दिया जाएगा।