{"_id":"65b2d7418920ad6dd703ed65","slug":"role-of-youth-is-important-in-changing-the-destiny-of-the-country-babita-phogat-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-112797-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की तकदीर और तस्वीर बदलने में युवाओं की भूमिका अहम : बबीता फोगाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की तकदीर और तस्वीर बदलने में युवाओं की भूमिका अहम : बबीता फोगाट
विज्ञापन
अमरोहा। यूथ आइकॉन अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट ने कहा कि युवा देश की तकदीर और तस्वीर बदलने में भूमिका निभाता है। खुद को पहचानो और देश के लिए कुछ ऐसा काम करो जो सबसे अलग हो। लेकिन, लोकतांत्रिक मजबूती के लिए सबसे पहले वोट करना बहुत जरूरी है। युवा ही देश का भविष्य हैं। इसलिए आगे आकर अपना योगदान अवश्य दें। यह बात बबीता फोगाट ने वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में कहीं।
बृहस्पतिवार को बबीता फोगाट रजबपुर स्थित वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में आयोजित होने कार्यक्रम में पहुंची। यहां पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है। युवा इस देश की विकास की नई इबारत लिखेंगे। विशेषकर वोट की चोट से देश का भविष्य बनता है। आने वाले लोक सभा चुनाव में लोकतांत्रिक सरकार के निर्माण का संकल्प लें। विशेषकर नारी शक्ति को आगे आना होगा। आज के समय में बेटियों ने भी अलग मुकाम हासिल किया है। मैंने भी जो मुकाम हासिल किया है, वह लक्ष्य बनाकर प्राप्त किया है। अब सबकुछ है, लेकिन देश सेवा में कभी पीछे नहीं रहूंगी। कहा कि युवाओं को सबसे मजबूत संवैधानिक हथियार वोटिंग राइट्स द्वारा भारत को सबसे शक्तिशाली लोकतांत्रिक देश बनाना होगा। इससे पूर्व स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सुना गया। कार्यक्रम में वेंक्टेश्वरा समूह के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरी और प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने विचार रखे। कार्यक्रम में भाजपा के नेता भी शामिल रहे।
उधर, कार्यक्रम के बाद बबीता फोगाट श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल चोटीपुरा भी पहुंची। यहां पर उन्होंने छात्राओं से संवाद किया और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। गुरुकुल की प्राचार्या डॉ. सुमेधा ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
-- -- -- --