{"_id":"65f75226f87a548fb60e4527","slug":"roadways-workers-will-get-incentive-amount-on-holi-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-115688-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: होली पर रोडवेज कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: होली पर रोडवेज कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
गजरौला। लोगों की अपनों के बीच होली खेलने की हसरत अधूरी न रह जाए, इसलिए परिवहन निगम ने होली प्रोत्साहन योजना शुरू की है। जाे चालक और परिचालक 22 मार्च से एक अप्रैल तक बिना कोई छुट्टी किए 11 दिन तक लगातार ड्यूटी करेंगे, उनको 44 सौ रुपये प्रोत्साहन के रूप में मिलेंगे। कार्यशाला में काम करने वाले कर्मचारियों को 18 सौ रुपये दिए जाएंगे।
होली नजदीक आ रही है। दूर दराज के लोग अपनों के बीच होली खेलने के लिए घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनको घर आने जाने में दिक्कत न हो, इसलिए परिवहन निगम की तरफ से होली प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। योजना के तहत जो चालक और परिचालक लगातार 11 दिन तक बस चलाएंगे, उनको प्रोत्साहन राशि के रूप में 11 दिन के 44 साै रुपये दिए जाएंगे। दस दिन तक बस चलाने पर 35 सौ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा डिपो की कार्यशाला में जो कर्मचारी काम करते हैं, इस अवधि के दौरान लगातार 11 दिन तक काम करेंगे तो उनको 18 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। एक दिन की छुट्टी करने पर 15 सौ रुपये दिए जाएंगे।
परिवहन निगम के एआरएम मोहम्मद शफी का कहना है कि होली के दौरान लोगों को बस के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सभी रूट पर निगम की बस चलाई जाएंगी।