फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roadways bus will run from Amroha to Kairana, passengers will get convenience.

Amroha News: अमरोहा से कैराना के लिए चलेगी रोडवेज बस, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Sun, 23 Nov 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 23 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus will run from Amroha to Kairana, passengers will get convenience.
अमरोहा। जनपद अमरोहा के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब अमरोहा से कैराना तक का सफर रोडवेज बस से आसान हो जाएगा। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने इस रूट पर एक नई बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अमरोहा रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केसी गौड़ ने बताया कि अमरोहा से कैराना के लिए बस चलाए जाने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस नई बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह बस सेवा शुरू होने से उन यात्रियों को विशेष लाभ होगा, जो निजी वाहनों या अन्य साधनों से यात्रा करने को मजबूर थे।
विज्ञापन

रोडवेज की इस पहल से न केवल यात्रा का खर्च कम होगा, बल्कि समय की बचत भी होगी और सफर अधिक सुरक्षित तथा आरामदायक बन सकेगा। बस का समय और रूट की विस्तृत जानकारी जल्द ही डिपो द्वारा जारी की जाएगी। एआरएम ने बताया कि यह बस सेवा अमरोहा और कैराना के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बस सेवा शुरू किए जाने की सूचना से स्थानीय लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed