फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roadways bus service started from Amroha to Kailbakari

Amroha News: अमरोहा से कैलबकरी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Fri, 03 Jan 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 03 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started from Amroha to Kailbakari
अमरोहा। स्थानीय लोगों को सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने अमरोहा रोडवेज डिपो से कैलबकरी के लिए बस सेवा शुरू की है।
विज्ञापन

एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि अमरोहा से कैलबकरी 27 किलोमीटर दूर है। कैलबकरी के लिए यातायात की बेहद दिक्कत रहती है। इसलिए क्षेत्र के लोगों की सहूलियत के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और परिवहन मंत्री का सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि बस अमरोहा डिपो से रोजाना शाम पांच बजे कैलबकरी के लिए रवाना होती है। इसके बाद अगले दिन सुबह सात बजे बस वापस अमरोहा डिपो आती है। अमरोहा और कैलबकरी के बीच में चार स्टॉपेज पड़ते हैं। अमरोहा से मखदूमपुर का 17 रुपये का किराया है। जबकि, नौगांवा सादात का किराया 26, कलामपुर का 32 रुपये और कमालपुर का 34 और कैलबकरी का 38 रुपये किराया है। वापस लौटते समय भी यही किराया लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article