{"_id":"615e0a1f8ebc3e6294460fe3","slug":"roadways-bus-overturned-in-ditch-after-fire-woman-killed-many-injured-gajraula-news-mbd4052677158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने के बाद खाई में पलटी रोडवेज बस, महिला की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने के बाद खाई में पलटी रोडवेज बस, महिला की मौत, कई घायल
विज्ञापन
अमरोहा जिले के गजरौला में हाईवे पर रोडवेज बस में आग लगने पानी की बौछार करते दमकल कर्मी। संवाद
- फोटो : JPNAGAR
गजरौला (अमरोहा)। मुरादाबाद जा रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस हाईवे पर आग की चपेट में आ गई। गियर बॉक्स से आग की शुरुआत होती देख चालक चलती बस से कूद गया और बस हाईवे किनारे खाई जैसी गहराई में जाकर पलट गई। इस बीच फैली लपटों के बीच से यात्री शीशे तोड़कर बाहर निकले। ऐसी कोशिश में नाकामयाब रही महिला की मौत हो गई। हादसे में रामपुर निवासी दंपती, उसका बेटा व कई यात्री घायल हुए हैं।
यह हादसा बुधवार रात शहवाजपुर डोर गांव के सामने हाईवे पर हुआ। हादसे में घायल हुए रामपुर के शाहबाद के कासम नगला निवासी कल्लू सिंह के मुताबिक हाईवे पर दौड़ती बस के गियर बॉक्स से अचानक धुआं उठा और लोग कुछ समझते उससे पहले आग लग गई। इससे घबराए यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। जल्द बाहर निकलने की कोशिश में यात्री बस रुकने से पहले ही उसके शीशे तोड़ने लगे। इस बीच चालक बस से कूद गया और बस हाईवे किनारे खाई जैसी गहराई में पलट गई। आनन-फानन यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकले। इस बीच पूरी बस आग में घिर गई।
हादसे में एक महिला की मौत हो गई। देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घायल कल्लू का कहना है कि महिला की आग में जलकर मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत पलटी बस से दबने के कारण हुई है। हादसे में कल्लू के अलावा उसकी पत्नी रेनू और सात वर्षीय बेटा प्रेम भी घायल हुए हैं। कल्लू का मानना है कि कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं लेकिन वह सीएचसी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर पहुंचीं दमकल की दो गाड़ियों करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं। फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के समय बस में करीब 60 यात्री सवार थे। ज्यादातर सुरक्षित बाहर आ गए और दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए। उनका कहना है कि अभी एक महिला का शव मिला है।
हादसे में एक महिला की मौत बस के नीचे दबने से हुई है। मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। अन्य कोई भी यात्री गंभीर नहीं है। सकुशल यात्रियों को अन्य वाहनों में बैठाकर गंतव्य के लिए भेज दिया गया है। आग पर काबू पाने के बाद दमकल की गाड़ियां हटने के बाद हाईवे पर यातायात सुचारु करवा दिया।
पूनम, एसपी

गजरौला में हाईवे पर आग लगने के बाद धू-धूकर जलती रोडवेज बस।- फोटो : JPNAGAR