फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roadways bus operation started from Amroha depot to Khedka, fare will be Rs 32

Amroha News: अमरोहा डिपो से खेड़का के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू, 32 रुपये लगेगा किराया

Sat, 19 Apr 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 19 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus operation started from Amroha depot to Khedka, fare will be Rs 32
अमरोहा। धीरे-धीरे परिवहन विभाग लोकल रूटों पर यात्रियों की सहूलियत के लिहाज से दायरा बढ़ा रहा है। अब अमरोहा डिपो से खेड़का के लिए रोजाना बस का संचालन होगा। शुक्रवार को इसकी शुरुआत पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने फीता काटकर की।
विज्ञापन

एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि अमरोहा डिपो से यह बस रोजाना शाम चार बजे खेड़का के लिए रवाना होगी। रात में विश्राम के बाद अगले दिन सुबह आठ बजे यहां से अमरोहा डिपो पहुंचेगी। इसके बाद मुरादाबाद और बरेली के लिए प्रस्थान करेगी। विभाग ने इसके लिए 32 रुपये किराया भी निर्धारित कर दिया है। इस दौरान वीरभान सिंह यादव, धमेंद्र सिंह यादव, ओम सिंह, चंद्रपाल सिंह यादव, मंगू सिंह और तेजपाल सिंह व रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो से बसों का संचालन बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली, संभल के लिए होता है। बीते साल नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत और मथुरा और आगरा के लिए भी बसों का संचालन शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा रूट
डीआरएम ने बताया कि बस का संचालन रोजाना सुबह आठ बजे खेड़का से शुरू होगा। इसके बाद पृथ्वीपुर, सराय, यूसुफपुर, आलमपुर कैंच, बांसखेड़ी, खेड़ी का मोड़ होते हुए अमरोहा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article