फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roads worth crores will be constructed across the four assembly constituencies.

Amroha News: चारों विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगी करोड़ों की सड़कें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Roads worth crores will be constructed across the four assembly constituencies.
अमरोहा। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में जल्द ही सड़कों के निर्माण को रफ्तार मिलने वाली है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत अब 40 लाख रुपये से अधिक लागत वाले कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इसके लिए चारों विधायकों को कुल 10.50 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। विधायकों से प्रस्ताव मिलने के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य की ओर से प्रस्ताव लिए गए थे। जिनको मंजूरी के लिए शासन के पास भेजा गया। इसमें 10.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर ली गई है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरत के अनुसार सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इससे गांवों में आवागमन की व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही ग्रामीणों को जर्जर और खराब रास्तों से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल बरसात की वजह से काम शुरू नहीं हो पाए हैं। इसमें 40 लाख रुपये से ज्यादा के कार्यों को शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता रोहित वाष्र्णेय ने बताया कि बरसात के बाद काम प्रारंभ किए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। हालांकि 40 लाख से कम लागत वाली सड़कों का काम शुरू हो चुका है लेकिन वह भी बरसात की वजह से बीच में रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed