फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roads submerged in water on relief from rain, trouble

बारिश से राहत पर सड़कें पानी से डूबीं, हुई परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Roads submerged in water on relief from rain, trouble
अमरोहा में बारिश के बाद कोतवाली के बाहर भरा गंदा पानी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। गर्मी से बेहाल लोगों के लिए शुक्रवार की सुबह राहत लेकर आई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। शहर की नालियां ओवरफ्लो हो गई। सड़कें जलमग्न हो गईं। इसके चलते राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक निचले इलाके के लोगों की मुश्किलें बरकरार रही। कई जगहों पर फॉल्ट से बिजली की कटौती ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे मौसम ने यू टर्न लिया। कुछ देर के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। शहर के कोट चौराहे पर आवाजाही थम गई। लगभग एक घंटे तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। दोपहर लगभग 12 बजे के बाद दोबारा बारिश शुरू हुई। इसके चलते आजाद रोड, कोट बाजार, शफातपोता, बसावनगंज, नियारियान आदि मोहल्ले की सड़कें पानी से डूब गईं। इस बीच बिजली गुल हो गई। दरअसल 99 सब स्टेशन और अहरोई सब स्टेशन से जुड़े इलाके के बिजली के पोल पानी से डूब गए। इसके चलते तकनीकी फॉल्ट आ गई। वहीं अफगानान, बड़ा दरबार, सराय कोहना, नल नई बस्ती आदि इलाके के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। वहीं दोपहर में बारिश के चलते बाजार में खरीदार नहीं आए। इसके चलते दुकानदार इंतजार करते रहे। शाम तक इक्का दुक्का लोगों ने सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन

गन्ना और उड़द की फसल समेत सभी को लाभ
अमरोहा। मानसूनी बारिश से सभी तरह की फसलों को लाभ मिला है। गन्ने की फसल और उड़द की क्वालिटी और बेहतर होगी। किसानों ने बारिश पर खुशी जाहिर की है। वहीं धान की फसलों के लिए किसानों को बारिश का इंतजार था। कुछ किसानों ने ट्यूबवेल से सिंचाई की थी लेकिन अब बारिश से फसलों की पैदावार और बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर में सड़कों पर पसरा कीचड़
हसनपुर/सैदनगली/बुरावली। शुक्रवार को रिमझिम बरसात होने से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो वहीं किसानों को फायदा पहुंचा है। वहीं जगह-जगह कीचड़ और जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सैदनगली क्षेत्र में हुई तेज बारिश से लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है। बच्चे और बड़े बारिश के पानी में नहाते और खेलते हुए दिखाई दिए। काफी इंतजार के बाद सैदनगली के आसपास के क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। कई घंटे की बारिश में पूरे बाजार में पानी भर गया। जिससे लोगों की दुकानों तक में भी पानी भर गया। सफाई कर्मी चारों ओर सफाई करते हुए दिखाई दिए। बुरावली क्षेत्र में रिमझिम बारिश हुई। लगभग डेढ़ घंटे जमकर झमाझम बारिश पड़ी। बारिश पड़ने से सड़कें जलमग्न हो गई। बुरावली शिव मंदिर को जाने वाले मार्ग पर कीचड़ व जलभराव हो गया। मंदिर जाने वाले भक्तों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश से धान, ईख, बाजरा ,ज्वार उड़द, मूंग आदि फसलों को यह बारिश लाभकारी साबित हो नहीं मानी जा रही है।
हवा व बारिश से चारे की फसल को नुकसान
मंडी धनौरा। कई दिन से गरमी व उमस से परेशान लोगों को गुरुवार की रात से हुई बारिश से काफी राहत मिली है। गुरुवार की रात से शुरू हुई बरसात शुक्रवार को भी दिन भर होती रही। हवाओं के साथ बरसात की वजह से हरा चारे की फसल को काफी नुकसान हुआ है। चारा ढह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हवा के साथ बरसात होने से चारे के साथ गन्ने की फसल को भी क्षति होती है। क्षेत्र के कई गांवों में बारिश की वजह से चारे की फसल को नुकसान पहुंचा है। हालांकि बरसात की वजह से गरमी व उमस से राहत मिली है।

तेज हवाओं व बारिश से गिरी गन्ने की फसल
रुखालू। गुरुवार की देर शाम आई तेज बारिश से जहां किसानों को लाभ पहुंचा है वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाओं के चलते गन्ने तथा बाजरे की फसल गिर गई। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई। बारिश के चलते धान व गन्ने की फसल को भरपूर पानी मिल गया। किसान नेपाल सिंह ने बताया कि बारिश के होने से धान तथा गन्ने की फसल को काफी फायदा पहुंचा है परंतु तेज हवाओं के चलने से गन्ना व पशुओं के लिए खेत में खड़ा चारा गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed