{"_id":"64c2cbe9466246db6601edc7","slug":"roads-submerged-in-water-due-to-fifteen-minutes-of-rain-in-amroha-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-1870-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा में पंद्रह मिनट की बारिश से सड़कें पानी में डूबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा में पंद्रह मिनट की बारिश से सड़कें पानी में डूबीं
Fri, 28 Jul 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पंद्रह मिनट हुई बारिश से शहर ही सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। बारिश के बाद बिजनौर रोड पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। जलभराव से राहगीरों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर में स्कूली बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे।
बृहस्पतिवार की दोपहर हुई पंद्रह मिनट की झमाझम बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। गली मोहल्लों की सड़कें तालाब बन गई। बिजनौर रोड पर सड़कों पर बने गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होना आम बात है। जलभराव होने से दोपहिया वाहन और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा। बारिश में सड़कों ने तालाब का रूप धारण कर लिया। हजारों की संख्या में प्रतिदिन बाजार से लोगों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन जलभराव होने के सन्नाटा पसर गया। स्कूल खुलने के साथ साइकिल और पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चे को जूते हाथ में जूते लेकर पानी से निकला पड़ा। कई बच्चों की ड्रेस खराब हो गई। लगातार जलभरा और कीचड़ फैलने से शहर में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। शहर वासियों के मुताबिक कई स्थानीय प्रशासन से पानी की निकासी को लेकर मांग की जा चुकी है। बावजूद इसके सुनवाई नहीं होती है।