फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roads of Mandi Samiti will be constructed with one and a half crore rupees, platforms will be high

Amroha News: डेढ़ करोड़ से बनेंगी मंडी समिति की सड़कें, ऊंचे होंगे चबूतरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Roads of Mandi Samiti will be constructed with one and a half crore rupees, platforms will be high
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

मंडी समिति का डेढ़ करोड़ रुपये से विकास कराया जाएगा। परिसर में भराव डाला जाएगा। सीसी सड़क बनेगी। व्यापारियों के चबूतरे ऊंचे किए जाएंगे। जलभराव से निजात दिलाने के लिए नालियों की तली बनाई जाएगी। गेट पर इस तरह काम कराया जाएगा कि बाहर का पानी मंडी में न जाए।
मंडी समिति में समस्याओं का अंबार रहता है। जल निकासी का इंतजाम न होने के कारण मामूली बारिश में इस कदर पानी भर जाता है कि कई दिन तक जलभराव रहता है। व्यापारियों, दुकानदारों, खरीदारों को पानी से गुजरना पड़ता है। सड़क भी टूट गई हैं। परिसर में गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते व्यापारियों को गेहूं, चावल, सरसों आदि सुखाने के लिए फैलाने में नुकसान होता है। ऊबड़ खाबड़ में फैलाने पर चावल, गेहूं व सरसों आदि नीचे ही रह जाता है। इससे किसान को भी नुकसान झेलना पड़ता है। गंदगी के अंबार लगे रहते हैं।
विज्ञापन

हालांकि, संभावना है कि जल्द ही मंडी समिति के दिन बहुर सकते हैं। मंडी समिति के व्यापारी नेता जयदेव गोयल, नितिन गोयल आदि की मांग पर निर्माण विभाग के अफसरों ने बीते दिनों मंडी समिति का निरीक्षण कर यह देखा था कि यहां पर क्या-क्या काम कराए जाने हैं। इसके बाद जेई सत्यवीर सिंह से प्रस्ताव तैयार कराया। जेई ने मंडी समिति परिसर पर भराव डालने, सीसी सड़क बनाने, नालियों की तली ऊंची करने की जरूरत बताते हुए प्रस्ताव बनाकर भेजा। इस पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च का आकलन किया गया। जेई सत्यवीर सिंह का कहना है कि आला अफसरों की दिलचस्पी को देख लग रहा है कि जल्द ही धनराशि स्वीकृत होने पर मिल सकती है। सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्तूबर में काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल के लिए चार छोटे सबमर्सिबल लगाने पर हो रहा विचार
गजरौला। मंडी समिति में पेयजल के लिए ओवरहैड टैंक बनाया गया था। मगर उससे एक बार भी पानी नहीं निकला। पेयजल के लिए लगाया गया प्याऊ भी नहीं चला। व्यापारी तो घर से पानी ले आते हैं, लेकिन पल्लेदार, सामान बेचने आने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब मंडी समिति में काम कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कराए जाने पर मंडी के जलकल जेई ने कहा कि दशकों पूर्व बने ओवरहैड टैंक की मोटर खराब हो गई होगी। इसलिए उसका चलना असंभव लग रहा है। जेई ने कहा कि व्यापारी और मंडी प्रशासन चाहे तो चार छोटे सबमर्सिबल लगाए जा सकते हैं। हालांकि, मंडी प्रशासन ओवरहैड टैंक को चालू करने की जिद पर अड़ा है। जिससे उसका इस्तेमाल हो जाए। संवाद

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed