फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   road show of rahul gandhi in amroha

राहुल गांधी आज करेंगे अमरोहा में रोड शो

Mon, 03 Oct 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो अमरोहा Updated Mon, 03 Oct 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
road show of rahul gandhi in amroha
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
 कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो को लेकर जहां पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं, वहीं कांग्रेसियों ने भी कार्यक्रम की सफलता को ताकत झोंक दी है। जनपद भर में उनका आठ जगह स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


मुरादाबाद की फ्लीट ही कार्यक्रम समाप्ति के बाद उनको हापुड़ की सीमा तक छोड़ेगी। इधर एंटी सबोटॉज व एंटी माइंस टीम ने रूट की जांच की है। जहां पर स्वागत होगा, वहां का निरीक्षण कर अफसरों को अवगत कराया है। 
विज्ञापन


दोपहर दो बजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनपद की सीमा में दाखिल होंगे। चौधरपुर में घुसते ही कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद जोया होते हुए उनका काफिला शहर के अंदर दाखिल होगा। टीपीनगर चौराहा से होता हुआ जेएस हिंदू इंटर कालेज तक पहुंचेगा। यहां स्वागत के बाद उनका संबोधन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों सुरक्षा व्यवस्था के मजबूत इंतजाम किए हैं। सड़क पर खाकीधारी पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे। अधीनस्थों को पुलिस कप्तान ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। 

रविवार को एंटी सबोटॉज व एंटी माइंस टीम ने पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। उन चौराहों को भी देखा जहां पर युवराज का इस्तकबाल किया जाएगा। वहां पर सुरक्षा की दृष्टि से भी उन्होंने नजर दौड़ाई।

इधर एडीएम महमूद आलम अंसारी ने एंबुलेंस, वीवीआईपी के ब्लड ग्रुप के अनुसार ब्लड रखने, खाद्य पदार्थों का परीक्षण व प्रमाणीकरण नियमानुसार करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डा. एसके जैन ने सभी चिकित्सालयों में बेहतर सेवा करने के निर्देश अधीनस्थों को जारी किए हैं।

एडीएम ने नगर पालिका ईओ को साफ सफाई मार्ग पर कराने को कहा है। एसई से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने व पीए सिस्टम, विद्युत उपकरण व लाइनों की सुरक्षा से संबंधित प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराने, लटके तार व करंट की जांच कराने को कहा है। 

इन जगहों पर होगा स्वागत
चौधरपुर गांव में हाईवे पर, जोया चौराहा, टीपीनगर चौराहा, गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण, अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण व जेएस कालेज चौराहे पर, गजरौला में भी स्वागत होगा। 

रोड शो को सफल बनाने को कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति
 मंडल प्रभारी चुनाव प्रचार समिति राशिद अल्वी ने रविवार को सुमंगलम होटल में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के रोड शो कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। तय किया गया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता चौधरपुर में राहुल गांधी के रोड शो वाले वाहन में सवार होकर कार्यक्रम शुरू करेंगे।

नगर अध्यक्ष फैज आलम राइनी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद जोया में खुशतर मिर्जा के नेतृत्व में भी कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। टीपीनगर चौराहे पर सलीम खां उनका इस्तकबाल करेंगे।

बाद में जेएस कालेज चौराहे पर सभासद यासिर अंसारी स्वागत करेंगे। बैठक में जिला व शहर अध्यक्ष के अलावा डा. सिराजुद्दीन हाशमी, हाजी खुर्शीद अनवर, डा. कमलेश सिंह, सलीम खां एड. निराले मियां अंसारी, शहजाद खां, ओमकार कटारिया, मोमराज सिंह, यासिर अंसारी आदि थे। 


उधर भारतीय राष्ट्रीय संगठन की बैठक जिला कार्यालय पर हुई, जिसमें राहुल गांधी के रोड शो को कामयाब बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फैजउद्दीन, जीशान अली पाशा, अमित कुमार सोनू, नदीम खां, शाजेब रजा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed