फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Road jammed for the demand to get rid of stray animals

Amroha News: छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग को लेकर किया रोड जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Road jammed for the demand to get rid of stray animals
छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने समेत अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने रहरा में रोड जाम कर दिया। इससे पूर्व हुई बैठक की अध्यक्षता शीशपाल एवं संचालन सुमित त्यागी ने किया।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी ने कहा कि छुट्टा पशुओं की वजह से किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। किसानों को दिन-रात सर्दी में अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। अधिकारियों की मिलीभगत की वजह से सफाई कर्मी ब्लॉक कार्यालय में बाबू गिरी कर रहे हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान करीब पांच मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री गिरीश पाल सिंह, जिला अध्यक्ष सोमपाल सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुमित त्यागी, सतराज त्यागी, जयप्रकाश गुप्ता आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed