फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   road jam of bhakeu on 6 feb

भाकियू का छह को चक्का जाम, रालोद का सात को महा पंचायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
road jam of bhakeu on 6 feb
रजबपुर/अमरोहा। कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर किसान संगठन लामबंद होने लगे हैं। उन्होंने छह फरवरी को विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। उन्होंने रजबपुर और धनौरा में चक्का जाम की चेतावनी दी है। रालोद ने सात फरवरी को मुखारी में किसान महापंचायत का एलान किया है। आंदोलन की सफलता के लिए रालोद नेताओं ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। भाकियू असली के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि छह फरवरी को कृषि कानूनों की वापसी के लिए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेना होगा। इससे हरगिज कुछ भी मंजूर नहीं है। उन्होंने बताया कि रजबपुर और धनौरा में चक्का जाम किया जाएगा। वहीं रालोद के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि सात फरवरी को मुखारी में किसान महापंचायत है। कार्यक्रम को लेकर किसानों में उत्साह है। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क शुरूकर दिया गया है। नगरी से बहादुरपुर, भेड़ा भरतपुर पट्टी मूंधवा, खड़कपुर, कूड़ा माफी आदि गांवों में भ्रमण किया गया है। किसानों ने अधिक संख्या में महापंचायत में शामिल होने की बात कही है। जनसंपर्क के दौरान राजीव मुकारी, अंकुु चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed