फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   road

आशिकपुरा गांव में मुख्य मार्ग पर नदी जैसा नजारा, ग्रामीणों ने पंपिंग सेट लगाकर निकाला पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
road
धनौरा के गांव आशिकपुरा में मेन रोड पर जलभराव की स्थिति, विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा (अमरोहा)। विकास खंड की ग्राम पंचायत आजमपुर क्षेत्र के गांव आशिकपुरा में मुख्य मार्ग पर छह महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। हाल ही में हुई बारिश के पानी से मार्ग के हालात बद से बदतर हो गए हैं। मार्ग पर झील जैसा नजारा नजर आ रहा है। स्कूली बच्चों को आने जाने में दिक्कतें हो रही हैं। जलभराव से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। इतना ही नहीं इस मार्ग से करीब 15-16 गांवों के ग्रामीणों का आना जाना होता है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद भी जिम्मेदार समस्या से अनजान बने हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर दो माह पहले डीएम से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या को दूर नहीं किया गया। सोमवार को ग्रामीणों ने पंपिंग सेट लगाकर पानी को मुख्य मार्ग से हटाकर बाहर निकाला। तब जाकर कुछ राहत मिली। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मार्ग की तत्काल मरम्मत की मांग की है। समस्या को दूर करने को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के आशिकपुुरा गांव के मुख्य मार्ग के हालात बेहद दयनीय हैं। सड़क की दोनों ओर नाली बनी हुई नहीं हैं। जिसके कारण घरों से निकला पानी सड़क पर बहता रहता है। जिससे सड़क पर जलजमाव हो जाता है। आजमपुर गांव से आशिकपुरा होते हुए आगे की ओर लगभग 15-16 गांवों के ग्रामीण भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। उन सभी गांवों का मुख्य मार्ग यही है और को वैकल्पिक रास्ता नहीं है। इस मार्ग पर जलभराव की समस्या होने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। गन्ने से लदे वाहनों के पलटने का खतरा रहता है। स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। समस्या को गंभीर होता ग्रामीणों ने पंपिंग सेट की मदद से पानी को निकाला। सोमवार को गांव निवासी जगदीश सैनी, महीपाल सैनी, सतीश, राकेश कुमार, राजपाल सिंह, हरिओम, देवराज, जागेश आदि ने सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस मामले में गांव की प्रधान करन देई के पति जगदीश सिंह का कहना है कि गांव के लिए इतना बजट नहीं मिलता है। जिससे इस मार्ग का निर्माण कराया जा सके। जिसकी वजह से मार्ग की हालत खराब है। लेकिन समस्या को दूर करने के लिए कोशिश करेंगे। बताया कि ये सड़क पहले पीडब्लयूडी ने बनवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed