{"_id":"6886937ade8b4b901608934e","slug":"road-collapsed-due-to-rain-risk-of-accident-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-144638-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बारिश से धंसी सड़क, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बारिश से धंसी सड़क, हादसे का खतरा
Mon, 28 Jul 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)। देहात थानाक्षेत्र में डिडौली से कैलसा बॉर्डर होकर सोंडाला फरीदपुर की ओर जाने वाली सड़क पर बान नदी पर पुल बना है। पुल से थोड़ा आगे चलकर बारिश के चलते सड़क धंस गई है। इसमें करीब 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्डा हो गया है। इससे हादसे का अंदेशा बना हुआ है। लोगों ने सड़क को ठीक कराने की मांग की है।
करीब दो साल पहले डिडौली से सोंडाला फरीदपुर तक सड़क का निर्माण किया गया था। बारिश की शुरुआत में यह पटरी टूट गई है। वहीं अब सड़क पर बने बान नदी के पुल से थोड़ा आगे सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। पास ही मोड़ होने के कारण कई बार दूर से गड्ढा दिखाई न देने से हादसे का डर रहता है। यह सड़क जिला मुख्यालय कैलसा बॉर्डर होकर जिला मुख्यालय को जोड़ती है और सोंडाला फरीदपुर होकर मुरादाबाद जिले को भी जोड़ती है। इस सड़क पर हर समय आवागमन बना रहता है। स्थानीय लोगों ने जल्द ही इस सड़क को सही कराने की मांग की है।