{"_id":"5e6920dd8ebc3eeb5847c39b","slug":"road-accident-two-bikers-died-gajraula-news-mbd342825779","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला/हसनपुर/ढबारसी/सैदनगली (अमरोहा)। होली पर अलग-अलग हादसों में जिले के छह लोगों ने अपनी जान गवां दी। इसमें कई हादसे बाइकों के आपस में टकराने से हुए। एक बाइक पर सवार पांच लोगों ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दूसरी बाइक के सवार की जान चली गई। एक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। वहीं एक बाइक सवार निर्माणाधीन नहर में गिर गया, जिसके सर में सरिया घुसने से मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
हादसा एक
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नगलिया टोकरापट्टी अड्डे के निकट हादसा हुआ। गांव शरीकपुर शुमाली थाना बछरायूं निवासी सुखदेव (25) पुत्र करन सिंह नगर के मोहल्ला मायापुरी स्थित ससुराल से होली खेलकर बाइक पर गांव लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ला मायापुरी निवासी एक बाइक सवार पांच युवकों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। पांचों युवक नशे में धुत थे। हादसे में सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं से गुजर रहे इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने अपनी गाड़ी रुकवाकर घायलों को सीएचसी भिजवाया। इनमें दो युवक तो वहीं से भाग निकले। चार घायलों की सीएचसी में मरहमपट्टी की गई। इनमें सुखदेव की कुछ देर बाद ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। इसे लेकर मृतक के परिजनों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई और उन्होंने एंबुलेंस रुकवा ली। इंस्पेक्टर और कस्बा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।
हादसा दो
मंगलवार की देर रात हाईवे पर गांव कांकाठेर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रकाश (32) पुत्र डालचंद निवासी गांव नवाबपुरा कोतवाली हसनपुर की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन रात में ही सीएचसी आ पहुंचे। वाहन को पकड़ने की मांग को लेकर उन्होंने हंगामा भी किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों की युवकों ने यदि हेलमेट लगाया होता तो उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन
हादसा तीन
तीसरा हादसे में खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से किसान की मौके पर ही नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि दो बहनें घायल हो गईं। बुधवार की सुबह नौ बजे यह हादसा थाना क्षेत्र के गांव तिगरी से चकनवाला को जाने वाले बंधे के मार्ग पर स्थित गांव सीकरी में हुआ। नगर में कुमराला पुलिस चौकी के निकट रहे वाला आजाद सैफी (23) पुत्र मुन्ने खां अपने छोटे भाई दिलशाद, बहन रुखसाना और फरजाना के साथ गन्ना छीलने अपने खेत पर जा रहा था। बताते हैं कि वहां बंधे पर ट्रैक्टर नीचे खंदक में गिरने से आजाद की उसके नीचे दबकर मौत हो गई।
हादसा चार
हसनपुर। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मरौरा निवासी प्रेम सिंह (36) सफाई कर्मचारी है। मंगलवार को होली पर अपने रिश्तेदार संभल के गांव जीनगला निवासी रामवीर के साथ विक्की पर सवार होकर गांव गंवा से लौट रहे थे। अलीगढ़ मार्ग पर गांव दढ़ियाल अड्डे के नजदीक सामने से आई कार ने विक्की को रौंद दिया। हादसे में सफाई कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामवीर घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सफाई कर्मचारी की मौत से घर में होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। उन पर पत्नी के अलावा छह बच्चे हैं। पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुुरा हाल है।
हादसा पांच
ढबारसी। आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी सोनू पुत्र काले, सुनील पुत्र बाबूराम और जितेंद्र पुत्र सोमपाल बाइक पर सवार होकर बीजनपुर गांव जा रहे थे। अभी उनकी बाइक आदमपुर-बीजनपुर मार्ग पर पहुंची थी। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने सोनू (21) को गंभीर हालत में हसनपुर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसा छह
सैदनगली। सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव सुतारी निवासी ब्रजपाल (26) पुत्र कलुआ सोमवार की शाम उझारी बाजार से होली के लिए रंग और घरेलू समान लेकर बाइक से घर लौट रहा था। अभी उसकी बाइक पंडकी गांव के सामने निर्माणाधीन नहर पर पहुंची थी। तभी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस दौरान एक सरिया ब्रजपाल के सिर में घुस गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बृजपाल के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
तीन हादसों में दंपती समेत छह घायल
जोया (अमरोहा)। हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन हादसों में दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के भैसोड़ा गांव निवासी रिंकू वर्मा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित चौधरपुर की एक निजी फैक्टरी में सुपरवाइजर है। सोमवार की रात वह ड्यूटी कर घर जा रहा थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिवाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरा हादसा हरियाना गांव के निकट हुआ। रजबपुर थानाक्षेत्र के कालाखेड़ा गांव निवासी धर्म सिंह अपनी पत्नी शारदा देवी के साथ स्कूटी पर सवार होकर मुरादाबाद जा रहे थे। अभी उनकी स्कूटी डिडौली क्षेत्र के हरियाणा गांव के नजदीक पहुंची। तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। तीसरा हादसा जिवाई चौकी के निकट हुआ। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीतल नगरी निवासी गौरव कुमार, राहुल कुमार और तरुण सैनी बाइक पर सवार होकर जोया जा रहे थे। जैसे ही बाइक जिवाई चौकी के नजदीक पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को मुरादाबाद के हायर सेंटर में भर्ती कराया है।