फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Road Accident News Bike rammed into a canter in Amroha, three friends died

Amroha Road Accident: अमरोहा में कैंटर में घुसी तीन दोस्तों की बाइक, पीछे से आए वाहन ने रौंदा, तीनों की मौत

Sun, 11 Jun 2023 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Jun 2023 01:11 PM IST
सार

अमरोहा के गजरौला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Road Accident News Bike rammed into a canter in Amroha, three friends died
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां तीन दोस्तों की बाइक कैंटर में घुस गई। इस दौरान पीछे से आए वाहन ने तीनों को रौंद दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ख्यालीपुर ढाल की तरफ जा रहे कांकाठेर निवासी 20 वर्षीय बिट्टू पुत्र जितेंद्र जाटव, उकेश खड़गवंशी 18 पुत्र शीशराम और 15 वर्षीय राहुल पुत्र मंगला की बाइक आगे चल रहे कैंटर में घुस गए। कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे। इस दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। 
विज्ञापन


हादसे में राहुल की मौके पर मौत हो गई, बिट्टू और उकेश ने मेरठ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राहुल का शव पुलिस ने रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मेरठ से दोनों के शव परिजन बिना कार्रवाई घर ले आए। अंतिम संस्कार की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि थाना इलाके के गांव कांकाठेर भगवानपुर निवासी जितेंद्र सिंह जाटव का बेटा बिट्टृ (20), उकेश खड़गवंशी(18) पुत्र शीशराम और राहुल पुत्र मंगला शनिवार की रात साढ़े नौ बजे बाइक से ख्यालीपुर ढाल की तरफ जा रहे थे। जैसे ही एक इंजीनियरिंग कॉलेज सामने पहुंचे। बाइक के आगे चल रहे कैंटर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। 

जिससे उनकी बाइक आगे चल रहे कैंटर में घुस गई। इस बीच पीछे से आए अज्ञात वाहन ने तीनों को रौंद दिया। जिसमें राहुल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उकेश और बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और गांव के लोग भी एकत्र हो गए। 

 

राहुल का शव सीएचसी के बाद मोर्चरी पर पहुंचा दिया, जबकि बिट्टू व उकेश को गंभीर हालत में मेरठ ले गए। जहां पर दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रात में ही उनके शव गांव में लाए गए। गांव में तीन युवकों की मौत से कोहराम मच गया है। 

 

थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ का कहना है कि हादसे में एक युवक की मौत की जानकारी है। उसका शव रात में ही मोर्चरी पर पहुंचा दिया था। कांकाठेर के ग्राम प्रधान पति हरिओम सिंह खड़गवंशी ने बताया मेरठ में ले जाए गए दोनों युवकों ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। उनके शव पोस्टमार्टम कराए बिना ही गांव में ले आए। अंतिम संस्कार की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed