फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Road accident in Amroha Delhi Police constable dies four including head constable injured

Road Accident in Amroha: अपहृत युवती को बरामद कर लौट रहे दिल्ली पुलिस के दरोगा की मौत, हेड कांस्टेबल समेत चार घायल

Mon, 13 Jun 2022 08:05 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)। 
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 Jun 2022 08:05 PM IST
सार

थानाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि मृतक दरोगा सुभाष चंद्र और घायल मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह दिल्ली के हरिनगर थाने में तैनात थे। वह किसी युवती को बरामद कर दिल्ली लौट रहे थे। दिल्ली के हरि नगर थाने में युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज है। हादसे के बाद कार में सवार मुख्य आरक्षी सहित चार लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
Road accident in Amroha Delhi Police constable dies four including head constable injured
अमरोहा में सड़क दुर्घटना, मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में हाईवे पर ट्रक और ईको कार की भिड़ंत में दिल्ली पुलिस के दरोगा की मौत हो गई। जबकि, हेड कांस्टेबल समेत चार लोग घायल हो गए। दरोगा अपने सहयोगी पुलिस कर्मी के साथ अपहृत युवती को बरामद कर दिल्ली जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दरोगा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दरोगा दिल्ली के हरिनगर थाने में तैनात थे।

विज्ञापन


हादसा सोमवार शाम साढ़े पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भानपुर के सामने हुआ। थाना पुलिस ने बताया कि मुरादाबाद की ओर से आ रही ईको कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में ईको कार में सवार दिल्ली पुलिस के दरोगा सुभाष चंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथी मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह, कार का चालक इंतजार और दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed