फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   RO-ARO exam will be held on 27th July at 24 centers

Amroha News: 27 जुलाई को 24 केंद्रों पर होगी आरओ-एआरओ की परीक्षा

Sat, 12 Jul 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 12 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
RO-ARO exam will be held on 27th July at 24 centers
अमरोहा। 27 जुलाई को होने वाली समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा की तैयारी शुरू हो गईं है। जिले में 24 केंदों पर परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा के आयोजन को एडीएम वित्त व राजस्व ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जाएगा। इसमें 24 केंद्राें पर कुल 10872 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। हर परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, जेएसएच इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज, जेएसएच पीजी कॉलेज ब्लॉक ए व बी, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, शिव इंटर कॉलेज गजरौला, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला, रमाबाई आंबेडकर डिग्री कॉलेज अमरोहा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज धनौरा, श्रीराम किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर, तुर्की इंटर कॉलेज पलौला, किसान इंटर कॉलेज ताहरपुर, भगवत शरण इंटर कॉलेज जोया, एएसएम मॉडर्न एकेडमी जोया, ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल धनौरा, देहली पब्लिक स्कूल अमरोहा, ग्लोबल पब्लिक स्कूल धनौरा व हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल अमरोहा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed