फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Riyazuddin had taken the woman on the pretext of converting her religion, accused arrested

Amroha News: धर्म बदलने का झांसा देकर महिला को ले गया था रियाजुद्दीन, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Sep 2023 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 02 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Riyazuddin had taken the woman on the pretext of converting her religion, accused arrested
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र से करीब डेढ़ माह पहले रियाजुद्दीन हिंदू बनने का झांसा देकर दलित महिला प्रेमजाल में फंसाकर ले गया था। पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। कोर्ट में महिला के बयान दर्ज कराए गए। जहां उसने रियाजुद्दीन के खिलाफ बयान दिए। कहा कि धोखा देकर रियाजुद्दीन उसे अपने साथ ले गया और कई दिन तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया है। नौगावां सादात क्षेत्र के गांव निवासी दलित युवक की शादी नौ वर्ष पूर्व हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुई थी। दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। करीब दो माह पहले युवक की पत्नी अपने मायके में रुकी हुई थी। यहां गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी मुस्लिम युवक से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि मुस्लिम युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया था। महिला को झांसा दिया था कि प्यार के लिए उसने मुस्लिम धर्म को त्यागकर हिंदू धर्म अपना लिया है। झांसा देकर महिला को अपना साथ ले गया था। युवक ने हसनपुर कोतवाली में गजरौला के गांव खाईखेड़ा निवासी रियाजुद्दीन समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन महिला की बरामदगी नहीं हो पाई थी। आंबेडकर विकास मंच के पदाधिकारियों सीओ से मिलकर महिला को बरामद करने की मांग की थी। शुक्रवार को पुलिस ने महिला को बरामद करने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में महिला के बयान कराए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि महिला ने कोर्ट में बयान दिए है कि उसे हिंदू बनने का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाकर रियाजुद्दीन जबरदस्ती ले गया था। उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया। महिला ने अपने पति व बच्चों के साथ रहने की इच्छा जताई। बताया कि महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


सीओ श्वेताभ्क का कहना है कि महिला को बरामद कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसने रियाजुद्दीन के खिलाफ बयान दिए हैं। महिला ने अपने पति के साथ जाने की इच्छा जताई। जिसके बाद महिला को पति के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed