{"_id":"60e75b7d8ebc3ec20a70635d","slug":"rivals-against-bjp-in-all-the-blocks-of-amroha-jpnagar-news-mbd3950246160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा के सभी ब्लाकों पर भाजपा के मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा के सभी ब्लाकों पर भाजपा के मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी
विज्ञापन
अमरोहा। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल हुए। छह ब्लॉकों में कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म जमा किया है। फिलहाल सभी ब्लाकों में भाजपा के मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी हैं। सबसे अधिक प्रत्याशी गंगेश्वरी में पांच हैं, जबकि उसके बाद जोया में चार हैं। हालांकि इन प्रत्याशियों के परिवार की महिला सदस्य के अलावा अन्य करीबियों ने पर्चे जमा किए है। सहायक निर्वाचन अधिकारियों की जांच में सभी पर्चे वैध मिले हैं। प्रत्याशियों की सूची सहायक निर्वाचन अधिकारियों के कक्ष के बाहर चस्पा कर दी गई। शुक्रवार को नामवापसी होगी। इसके बाद कौन मैदान में रहेगा, कौन हटेगा, स्थिति साफ होगी।
ब्लॉक कार्यालयों में सुबह 11 बजे से नामांकन फॉर्म के दाखिल करने के लिए दावेदार आने लगे। अमरोहा ब्लॉक कार्यालय में गुरेंद्र सिंह और मनीष चौधरी ने नामांकन फॉर्म दाखिल किया। इसके अलावा जोया में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख जुल्फिकार अली, उनकी पत्नी शाहीन परवीन और चचेरे भाई जुबैर ने पर्चे भरे। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी कुशल पाल सिंह ने भी पर्चे दाखिल किए। दोपहर तीन बजे के बाद सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन फॉर्म की जांच की, जिसमें सभी पर्चे वैध मिले।
ब्लॉक----------प्रत्याशी
अमरोहा-------मनीष चौधरी
अमरोहा-------गुरेंद्र सिंह
जोया---------कुशलपाल सिंह
जोया---------जुल्फिकार अली
जोया----------शाहीन परवीन
जोया----------जुबैर
धनौरा------------आशा चंद्र
धनौरा------------सविता रानी
गजरौला-----------मंजू देवी
गजरौला-----------मीनाक्षी देवी
हसनपुर-------------बबिता
हसनपुर--------------ममता देवी
गंगेश्वरी-----------राजेंद्र सिंह
गंगेश्वरी-----------निर्वेश देवी
गंगेश्वरी----------अशोक कुमार
गंगेश्वरी----------लायक सिंह
गंगेश्वरी----------जितेंद्र सिंह
पर्चे जमा करने के बाद सपा के तीन प्रत्याशी तय, हसनपुर और गंगेश्वरी पर नजर
अमरोहा। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार की शाम को प्रत्याशियों केे नामों का ऐलान किया है हालांकि इसमें तीन ब्लॉकों में प्रत्याशी शामिल हैं जबकि तीन जगहों से प्रत्याशी तय नहीं है। जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव की ओर से जारी सूची के अनुसार, जोया में जुल्फिकार अली, गजरौला में मंजू देवी और धनौरा में आशा चंद्रा को पार्टी ने समर्थन दिया है। इसमें अमरोहा ब्लॉक से भाजपा के दो नेताओं के परिवार के सदस्यों ने पर्चे भरे हैं। भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हुए निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह लालू की पत्नी को प्रत्याशी तय कर दिया गया है। हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक में प्रत्याशियों के नामों पर नजर है।
विज्ञापन
ब्लॉक-------प्रत्याशी
जोया--------जुल्फिकार अली
धनौरा-------आशा चंद्रा
गजरौला-----मंजू देवी
विधायक महबूब, एमएलसी ढिल्लो और एमएलसी परवेज पहुंचे नामांकन कराने
अमरोहा। नामांकन फॉर्म दाखिल कराने के लिए सपा और भाजपा के माननीयों ने ब्लॉक कार्यालय में दस्तक दी। नेताओं के साथ समर्थकों का हुजूम था। खास बात यह है कि इन माननीयों के भतीजे ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ रहे हैं। लोक लेखा समिति के सभापति विधायक महबूब अली और एमएलसी परवेज अली लगभग 11 बजे जोया में पहुुंचें। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख जुल्फिकार अली का नामांकन फॉर्म जमा कराने के लिए एमएलसी परवेज अली ब्लॉक कार्यालय परिसर में गए। इसके अलावा शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो भी अमरोहा ब्लॉक कार्यालय में नामांकन के लिए गए थे।