{"_id":"6a7a39975b1ebed0e105cde2","slug":"ritual-bathing-of-the-deity-with-water-took-place-in-shiva-temples-amidst-chants-of-bol-bam-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170242-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शिवालयों में बोल बम के जयघोष संग हुआ जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शिवालयों में बोल बम के जयघोष संग हुआ जलाभिषेक
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के दूसरे सोमवार पर जिलेभर के मंदिर-शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। शिवभक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंगलवार को शिवरात्रि पर भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल लेकर मंदिरों में पहुंच रहे हैं।
दिनभर हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों के मंदिरों तक पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। डीजे की धुन पर शिवभक्त नाचते-गाते मंदिरों तक पहुंचे। मंदिर परिसरों में घंटियों की गूंज के साथ शिव चालीसा और पंचाक्षरी मंत्र के स्वर वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे।
नगर के प्राचीन वासुदेव तीर्थ मंदिर, नौगावां सादात के गजस्थल, शिव मंदिर पीला कुंड, मंडी धनौरा के पत्थर कुटी मंदिर, गजरौला के राम मंदिर और हसनपुर के शिवाला मंदिर समेत जिलेभर के दो दर्जन से अधिक प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुबह से शुरू हुआ अभिषेक और पूजा-अर्चना का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में जवान भी तैनात रहे। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। मंगलवार को शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
तड़के चार बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक
रजबपुर। श्री प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के चार बजे से भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हुआ। सुबह होते ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। बैकुंठी कांवड़, डाक कांवड़ और खड़ी कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने विधिविधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। सावन सोमवार को लेकर मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। संवाद
-- -- -- -- -- -
खंडेलवाल मंदिर में बर्फ के शिवलिंग का पूजन
अमरोहा। मोहल्ला चिल्ला स्थित खंडेलवाल मंदिर में श्रद्धालुओं ने बर्फ से बने शिवलिंग का विधिविधान से पूजन और जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, कच्चा दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा और सफेद फूल अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद भजन-कीर्तन और आरती हुई। भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। मंदिर के पुजारी रजत पाठक ने बताया कि सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। सोमवार को व्रत और पूजन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। संवाद
धनौरा में शिवालयों में जुटी भीड़
मंडी धनौरा। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। नगर के पत्थरकुटी शिव मंदिर, गढ़ी मंदिर, नुक्कड़ शिव मंदिर, राम मंदिर, राम-जानकी मंदिर, आनंद धाम आश्रम, बालाजी धाम आदि में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा आदि बाबा शिव को अर्पण किया। पत्थरकुटी शिव मंदिर मंदिर कमेटी की ओर से बैरिकेडिंग की गई थी। संवाद