फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rising prices of oil, pulses and sugar have ruined the kitchen budget.

Amroha News: तेल, दाल और चीनी के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rising prices of oil, pulses and sugar have ruined the kitchen budget.
अमरोहा। खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने एक बार फिर आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले एक महीने में खाद्य तेलों के दामों में लगभग 20 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि दालों की कीमतों में 5 से 10 प्रतिशत तक का उछाल आया है। इसके अलावा चीनी और आटे के दामों में भी तेजी देखने को मिल रही है, जिससे घरेलू खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

फुटकर बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में 5 से 20 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों के अनुसार रिफाइंड ऑयल की कीमतें पिछले महीने की तुलना में 5 से 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं, जबकि सरसों तेल के दाम में लगभग 20 रुपये प्रति किलो तक की तेजी आई है। इससे रोजमर्रा की खरीदारी पर सीधा असर पड़ रहा है और उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन

किराना व्यापारी अरुण कुमार के अनुसार दालों की कीमतों में हालिया वृद्धि सरकार द्वारा एमएसपी में की गई बढ़ोतरी के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि पिछले समय तक दालों के दाम एमएसपी से नीचे चल रहे थे, लेकिन अब बाजार में कीमतें संतुलन की ओर बढ़ रही हैं। हालांकि यह वृद्धि महंगाई के रूप में सामने आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी और ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से थोक बाजार पर सीधा असर पड़ा है। पिछले एक महीने में थोक भाव में 15 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसका असर फुटकर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसों तेल 168 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि फुटकर में यह 180 रुपये या उससे अधिक में बिक रहा है। इसी तरह रिफाइंड तेल थोक में 156 रुपये और फुटकर में 165 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। दालों की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। अमरोहा में अरहर दाल 100 से 110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। मूंग दाल भी 5 रुपये बढ़कर 85 से 90 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

राजमा की कीमत 125 रुपये से बढ़कर 145 रुपये प्रति किलो हो गई है, जबकि चना दाल 75 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। चीनी के दामों में भी पिछले दो महीनों में लगभग 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फुटकर बाजार में चीनी 44 रुपये प्रति किलो बिक रही है, हालांकि कुछ दुकानों पर पुराने स्टॉक के चलते यह 42 रुपये प्रति किलो में भी उपलब्ध है। वहीं, आटे के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। लोकल ब्रांड का 5 किलो आटा, जो पहले 125 रुपये में मिलता था, अब 135 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed