फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Revenue department team surrounded to stop illegal construction on cemetery

Amroha News: कब्रिस्तान पर अवैध निर्माण रुकवाने गई राजस्व विभाग की टीम को घेरा

Thu, 03 Aug 2023 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 03 Aug 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Revenue department team surrounded to stop illegal construction on cemetery
अमरोहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर वक्फ कब्रिस्तान पर अवैध निर्माण को रुकवाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम को दबंगों ने घेर लिया। जमकर हंगामा किया और अभद्रता की। सरकारी काम में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में लेखपाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी को मोबाइल पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। उनके निर्देश पर हल्का लेखपाल दीपक कुमार अपने साथी लेखपाल व कानूनगो के साथ अमरोहा खास अंदर चुंगी से संबंधित गाटा संख्या पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि ये गाटा संख्या वक्फ कब्रिस्तान में दर्ज है। 24 जुलाई को भी यहां पर अवैध निर्माण को रुकवाया गया था लेकिन मौके पर दोबारा से निर्माण किया जाना पाया गया। जैसे ही लेखपाल ने निर्माण रोकने की बात कही तो आरोपी इकरामुद्दीन ने अपने साथियों के साथ उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम के साथ अभद्रता की। सरकारी काम में बाधा पहुंचाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी ने को माहौल बिगाड़ने की धमकी दी। टीम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि मामले में लेखपाल दीपक कुमार की तहरीर पर आरोपी इकरामुद्दीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed