फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Retired inspector filed a fraud report against the headmaster

Amroha News: रिटायर्ड दरोगा ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Retired inspector filed a fraud report against the headmaster
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

सरकारी ग्रांट का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए रिटायर्ड दरोगा ने क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक देशराज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरोगा का आरोप है कि कार्रवाई करने की जानकारी मिलने पर प्रधानाध्यापक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के तहसील उपाध्यक्ष और रिटायर्ड दरोगा चमन सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय जसौरा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक ने मिडडे-मील रजिस्टर, छात्रों की उपस्थिति पंजिका में गड़बड़ी की गई है। कंपोजिट ग्रांट से संबंधित आय-व्यय रजिस्टर में हेराफेरी कर सरकारी धन का गबन किया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त दरोगा का आरोप है कि जब इसकी जानकारी सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत मांगी गई तो प्रधानाध्यापक ने समस्त रजिस्टर गुम होने की जानकारी दी। इस संबंध में थाने में भी इसकी सूचना दर्ज है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने सूचना में किसी रजिस्टर का स्पष्ट नाम अंकित नहीं किया है। प्रधानाध्यापक ने सरकारी धन का गबन करने की नीयत से विद्यालय के रजिस्टर गुम होने की फर्जी सूचना दी थी। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्रधानाध्यापक देशराज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed