फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Retired bank manager gave three and a half bighas of land to build gurudwara

सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक ने गुरुद्वारा बनाने को दी साढ़े तीन बीघे जमीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Retired bank manager gave three and a half bighas of land to build gurudwara
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक ने गुरुद्वारा निर्माण के लिए साढ़े तीन बीघे जमीन दान की। जमीन पर गुरुद्वारा का निर्माण भी शुरू हो गया है। पूर्व प्रबंधक के इस कार्य से क्षेत्र के लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गुरुद्वारा बनने के बाद प्रकाश पर्व मनाने से लेकर अरदास और गुरुवाणी के लिए अब उन्हें कई किमी चलकर दूसरे गांव नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी सतेंद्र सिंह सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक थे। धार्मिक प्रवृत्ति के सतेंद्र सिंह सेवानिवृत्त होने के बाद घर हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव व आसपास में कोई गुरुद्वारा नहीं है। इस पर उन्होंने निर्णय लिया कि ग्रामीणों से कुछ कहने या मांगने से अच्छा है कि वो ही नेक पहल करें। ऐसे में उन्होंने सदरपुर से रहमापुर जाने वाले मार्ग पर मौजूद अपनी साढ़े तीन बीघे की जमीन को उन्होंने गुरुद्वारा के नाम दान कर दी। यहां पर माता साहिब कौर के नाम से गुरुद्वारा बनाया जा रहा है। साहिब कौर सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की तीसरी पत्नी थीं। गुरुद्वारा का बेसमेंट तैयार भी हो चुका है। उनकी आस्था को देख गांव के लोग भी इस धार्मिक कार्य में सहयोग करने लगें है। गजरौला में रह रहे गांव निवासी तेजवीर सिंह अलूना सहित कई लोगों ने व्हाटसएप ग्रुप बनाया है। जिसके माध्यम से गुरुद्वारा निर्माण में सहयोग की अपील की जा रही है। आस पास के लोग सतेंद्र सिंह के इस धार्मिक कार्य की जमकर सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed