फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Republic Day: Police personnel did parade rehearsal

गणतंत्र दिवस : पुलिस कर्मियों ने की परेड की रिहर्सल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Republic Day: Police personnel did parade rehearsal
अमरोहा। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की परेड की रिहर्सल किया गया। पुलिस कर्मियों ने रिहर्सल के दौरान सलामी दी। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक रिहर्सल में मौजूद रहे।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण किया जाएगा। भव्य तरीके से परेड होगी। जिसे मुख्यातिथि द्वारा सलामी दी जाएगी। लिहाजा पुलिस लाइन में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस लाइन परिसर में रंगाई-पुताई का काम अंतिम चरण पर है। शुक्रवार को रिहर्सल की गई। दोपहर दो बजे परेड ग्राउंड में एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी राजीव कुमार सिंह, सीओ सदर अरुण कुमार सिंह व अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। यहां परेड का रिहर्सल किया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां देखी तो पुलिस कर्मियों को उसमें सुधार लाने का निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। एसपी ने बताया कि 26 जनवरी को भव्यता के साथ परेड का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed