{"_id":"67c4afaf8d0baffc9e0aabfa","slug":"report-on-four-brothers-in-fight-with-electricity-contractor-and-workers-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-135352-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली ठेकेदार व श्रमिकों के साथ मारपीट में चार भाइयों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली ठेकेदार व श्रमिकों के साथ मारपीट में चार भाइयों पर रिपोर्ट
Mon, 03 Mar 2025 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
जोया। जर्जर तार बदलने गए ठेकेदार व श्रमिकों के साथ दबंग भाइयों ने गाली गलौज कर मारपीट की। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारपीट का यह मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव अजीजनगर की मंढैया का है। गांव के बिजली घर पर कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी नईम अहमद विभाग में ठेकेदार है। नईम अहमद अपने श्रमिकों के साथ बिजली के जर्जर तार बदलने का काम करा रहे हैं। रविवार को वह अशोक, रिंकू, बाबू, आकाश के साथ गांव अजीजनगर के जंगल में तार बदलवा रहे थे।
आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही जर्रार के बेटे शादाब से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। शादाब ने अपने भाई मुकर्रब, महताब व शाहनवाज को बुलाकर ठेकेदार व श्रमिकों के साथ मारपीट की। तार छीनने की कोशिश की। वहीं, शादाब पक्ष का आरोप है कि ठेकेदार ने श्रमिकों के साथ मिलकर पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई। प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में चारों सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- --