फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report of attempt to murder against a young man who lost his life in an accident six years ago

Amroha News: छह साल पहले हादसे में जान गंवा चुके युवक के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट

Fri, 22 Nov 2024 04:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 22 Nov 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Report of attempt to murder against a young man who lost his life in an accident six years ago
गजरौला (अमरोहा)। छह साल पहले हादसे में जान गंवा चुके युवक के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक का बड़ा भाई पुलिस अफसरों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाकर इंसाफ की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन

मामला थानाक्षेत्र के गांव पपसरा खादर का है। गांव में बीते रविवार को अल्वी और मेवाती समाज के लोगों के बीच विवाद हुआ था। अल्वी समाज के आजाद अली का कहना है कि उनका छोटा भाई फसाद ठेका लेकर रंगाई-पुताई का काम करता था। छह साल पहले मेरठ से लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे में उसकी जान चली गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। उनके पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौजूद है। बीते रविवार को गांव में मेवाती समाज के लोगों से कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। जिस पर मेवाती समाज के लोगाें ने लाठी डंडों से लैस होकर हमला कर दिया था। इस विवाद में साकिब, शहंशब और साहिल घायल हो गए थे। जाकिर की तहरीर पर पुलिस ने महताब उसके दो भाइयों फसाद, नौशाद, शराफत, हसमुद्दीन, रहीस और बुलंदशहर के किशनपुर निवासी सुभाष व उसके भाई सुंदर और रविंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आजाद अली का कहना है कि उनके जिस भाई को नामजद किया गया है, वह दुनिया में नहीं है। छह साल पहले उसकी मौत हो चुकी है। वह पुलिस अफसरों से मिल कर उसकी मौत के सबूत दे रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखा रहे हैं। उधर आजाद अल्वी का यह भी आरोप है कि मेवाती समाज के लोगों ने उनके घर पर चढ़ाई की थी, इसके बाद भी आरोपियों की बजाय अल्वी समाज के लोग नामजद किए गए हैं। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि पुलिस को गुमराह कर मृतक के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक का नाम जांच में निकाल दिया जाएगा। पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed