{"_id":"65a997b1044755097601ce29","slug":"report-of-abetment-to-suicide-on-four-including-three-brothers-in-students-death-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-12409-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छात्र की मौत में तीन भाइयों सहित चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छात्र की मौत में तीन भाइयों सहित चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट
विज्ञापन
अमरोहा। फौजी की भर्ती की कोचिंग करने वाले छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव सोंडाला फरीदपुर में किसान रोहतास सिंह का परिवार रहता है। उनका 19 वर्षीय बेटा अतुल मुरादाबाद के कांठ में रहकर सेना के लिए कोचिंग कर रहा था। रोहतास सिंह के गांव के ही रहने वाले अमित सिंह के बेटे जोगिंदर सिंह, रंजीत, रिंकू उर्फ राकेश से घर में घुसकर मारपीट के मामले में परिवाद मुकदमा चल रहा था। आरोपी मुकदमे में फैसले के लिए छात्र अतुल पर दबाव बना रहे थे। आरोपियों की बात नहीं मानी तो उन्होंने अतुल का नाम बाइक चोरी के मामले में झूठा लिखवा दिया। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो नामजदगी झूठी पाई गई। पुलिस अतुल को उठाकर चौकी ले गई थी, जहां गांव के बुजुर्गों ने ये कहकर छुड़वाया कि अगर अतुल की गलती होगी तो वह खुद चौकी लाकर दे देंगे।
इसके बाद आरोपी अतुल को मानसिक रूप से परेशान करने लगे। झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देते थे। उत्पीड़न से परेशान होकर अतुल ने 20 अक्तूबर 2023 की सुबह 11 बजे ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर जोगिंदर सिंह, रंजीत, रिंकू उर्फ राकेश और रिंकू का बहनोई के खिलाफ मारपीट, धमकी, गाली गलौज और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
-- -- --
यह लिखा था सुसाइड नोट में
मृतक अतुल की जेब में सुसाइड नोट मिला था। इसमें लिखा था की घटना वाले दिन अतुल अपनी बुआ के गांव जा रहा था। जैसे ही वह गांव के पुल पर खड़ा था, तभी आरोपी रिंकू ने उसकी गाड़ी रुकवा ली और बोला की तुझ पर लड़कीबाजी का केस लगवा कर तेरा मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाऊंगा। इसलिए थानाध्यक्ष जी से निवेदन है कि तीन भाइयों को कड़ी से कड़ी सजा देने की कृपा करें। मैं अपनी बेइज्जती से बचने के कारण आत्महत्या करने जा रहा हूं।