फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   report found wrong

प्राथमिक जांच में फर्जी निकले किशोरी को धंधे में उतारने के आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
report found wrong
अमरोहा। पिता पर यौन उत्पीड़न और पति पर देह व्यापार कराने का आरोप लगाने वाली किशोरी के आरोप पुलिस की जांच में झूठे मिले हैं। अमरोहा नहीं बल्कि कांठ थानाक्षेत्र निवासी पंप मालिक ने उसका निकाह कराया था। लेकिन, 18 दिन बाद ही वह पति के घर से नगदी और मोबाइल लेकर फरार हो गई थी। अब किशोरी अमरोहा निवासी युवक के साथ अपनी स्वेच्छा से रह रही है। पुलिस उससे संपर्क साधने की कोशिश में है, लेकिन वह पुलिस के सामने आने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बिजनौर के नहटौर थानाक्षेत्र निवासी किशोरी ने डीआजी को शिकायती पत्र भेजकर मां की मौत के बाद पिता पर शराब के नशे में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि पिता के शोषण से बचने के लिए किशोरी चार महीने पहले घर से भाग आई थी। जिसके बाद वह देहात थानाक्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप के मालिक से संपर्क में आ गई। पंप मालिक ने किशोरी को झांसे में लेकर उसका निकाह नोएडा के दादरी निवासी अपने कर्मचारी से करा दिया था। जहां पति ने किशोरी को देह व्यापार में उतार दिया था। उसने पति पर तीन तलाक का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने जांच कराई। जिसमें सामने आया कि जब किशोरी की मां की मौत हुई थी, जब वह केवल आठ वर्ष की थी। जबकि, वह करीब 16 साल की उम्र में अपनी इच्छा से अमरोहा निवासी युवक के पास आ गई थी। अमरोहा निवासी युवक के किशोरी को अनाथ बताने पर कांठ थानाक्षेत्र निवासी पेट्रोल पंप मालिक ने उसका निकाह शिकंद्राबाद निवासी ड्राइवर के साथ कराया था। लेकिन, किशोरी शादी के 18 दिन बाद ही 8 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गई थी। तभी से उसका पति उसकी तलाश कर रहा है। जबकि, किशोरी अमरोहा निवासी उसी युवक के घर रहती है, जिसने उसका निकाह कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सुनील मलिक ने बताया कि किशोरी के द्वारा लगा जा रहे आरोप प्राथमिक जांच में झूठे मिले हैं। बावजूद इसके किशोरी से लगातार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन वह पुलिस के सामने आकर अपनी पक्ष रखने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed