फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report filed against seven people in fraud

धोखाधड़ी में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Report filed against seven people in fraud
धोखाधड़ी करके जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद्र कुमार ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सट्टी निवासी हाजी मुशाहिद का आरोप है कि उनकी पैतृक संपत्ति बिजनौर रोड पर अब्दुल करीम खां इंटर कालेज के पास है। उसके ही परिवार के हशमतुल्ला उस संपत्ति से अपने हिस्से की जमीन बेच चुके हैं। बावजूद इसके उसने जमीन की खरीद-फरोख्त करने के लिए फर्जी इकरारनामा कुछ लोगों को करा दिया है। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में शिकायत के आधार पर हशमतुल्ला निवासी मुहल्ला सट्टी, इकबाल अहमद निवासी मुहल्ला कुरैशी, शमशाद मोहल्ला मुल्लाना, सादिक निवासी सराय कोहना, वाजिद मछरट्टा और मोहम्मद अब्दुल्ला व मोहम्मद नावेद निवासी गली सराय मोहल्ला मछरट्टा के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed