फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report filed against lover accused of poisoning woman

Amroha News: महिला को जहर लाकर देने वाले आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 23 Nov 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 23 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Report filed against lover accused of poisoning woman
सैदनगली(अमरोहा)। पति को रास्ते से हटाने के लिए महिला को जहर लाकर देने वाले आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जहर का सेवन करने से महिला की मौत हो गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मृतक महिला के पति के मुताबिक उसकी 30 वर्षीय पत्नी और गांव के ही शादीशुदा युवक के साथ प्रेम संबंध थे, जिसके चलते युवक लगातार महिला पर शादी का दबाव बना रहा था और उसे ब्लैकमेल कर धमकियां दे रहा था। बताया कि आरोपी ने उसकी पत्नी को जहरीला पदार्थ लाकर दिया था। दबाव और धमकियों से तंग आकर पत्नी ने 18 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

जहां बृहस्पतिवार की शाम करीब 7:30 बजे उसकी मौत हो गई थी। मरने से पहले महिला ने वीडियो में बताया था कि उसे जहर पति को जान से मरवाने के लिए उमेश ने लाकर दिया था। लेकिन महिला ने खुद ही जहर का सेवन कर लिया था। थानाध्यक्ष विकास सहरावत का कहना है कि मामले की आरोपी उमेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed