फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report filed against girl for making indecent remarks against Bharat Mata

भारत माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Report filed against girl for making indecent remarks against Bharat Mata
मंडी धनौरा(अमरोहा)। टी-20 क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान के हाथों भारतीय टीम को मिली हार पर भारत माता के खिलाफ अपने सोशल अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती के खिलाफ देशद्रोह की धारा लगाने की मांग को लेकर अभाविप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा काटा। वह युवती के खिलाफ देशद्रोह की धारा लगाने पर अड़ गए, ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संयोजक अरुण दीक्षित ने बताया कि अमरोहा से क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने युवती के खिलाफ राष्ट्रीय एकता को ठेस पहुंचाने व दो धर्म के बीच वैमनस्य फैलाने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी फोन पर दी गई है। युवती के खिलाफ देशद्रोह की धारा नहीं लगाने की जानकारी मिलने पर अभाविप व बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उन्होंने युवती के खिलाफ देशद्रोह की धारा नहीं लगाने पर हंगामा काटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक के भाकियू की महापंचायत में ड्यूटी होने की जानकारी दी। बजरंग दल के विभागीय संयोजक हेमंत सारस्वत व परिषद के अरुण दीक्षित ने चेतावनी दी है कि यदि देशद्रोह की धारा नहीं बढ़ाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed