{"_id":"66314e6f335c378aff0b0c37","slug":"report-filed-against-four-people-including-young-mans-fiancee-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-117871-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आत्महत्या के मामले में युवक की मंगेतर सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आत्महत्या के मामले में युवक की मंगेतर सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
गजरौला। ओसीता जगदेवपुर के निकट रेलवे लाइन पर 13 दिन पूर्व मिले युवक के शव के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के पिता ने उसकी मौत के लिए उसकी मंगेतर, मंगेतर के पिता सहित चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने युवक की मंगेतर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव बिजौरा निवासी जसवंत ने मुकदमा दर्ज कराया है। उनके बेटे आलोक कुमार का रिश्ता संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव बेला दुगावर निवासी की पुत्री के साथ तय हुआ। जिसमें बिचौलिया हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दरियापुर खादर निवासी रेवती सरन हैं। युवती के परिजन जल्द से जल्द आलोक कुमार की शादी करने का दबाव बना रहे थे, जबकि उनका बजट नहीं हाेने के कारण उन्होंने अगले साल शादी करने की बात कही। कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माने। उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जिससे उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर कर दिया।
17 अप्रैल को उसने ओसीता जगदेवपुर के निकट रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। जसवंत की तहरीर पर थाना पुलिस ने लड़की पक्ष से मंगेतर, उसके पिता गंगाराम, भाई नीटू निवासी बेला दुगावर थाना असमोली और हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दरियापुर खादर निवासी रेवती सरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।