फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report filed against five including woman's husband for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न में महिला के पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Report filed against five including woman's husband for dowry harassment
उत्पीड़न के मामले में अदालत के आदेश पर महिला के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला थाना ने इस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात के एक मोहल्ला निवासी कारोबारी की बेटी की शादी वर्ष 2008 में पड़ोसी मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। शादी के एक सप्ताह बाद ही विवाहिता का सारा जेवर बैंक के लॉकर में रखवा दिया गया। आरोप है कि ससुराल के लोग विवाहिता के पिता से उससे दिल्ली में फ्लैट खरीदकर देने के लिए दबाव बनाते थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने परेशान होकर विवाहिता के मायके वालों से वर्ष 2010 में 42 लाख रुपये दिए। इस रुपये से महिला के पति ने अपने पिता के नाम पर दिल्ली से ओखला में फ्लैट खरीदा। आरोप है कि महिला से जेठ ने संबंध बनाने की कोशिश की। तीन साल पहले ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। इस संबंध में कई बार पंचायतें हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। आरोप है कि 14 नवंबर 2021 को ससुराल वालों ने विवाहिता के कमरे में घुसकर उसके चांदी के जेवरात, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, निकाहनामा सभी निकाल लिया। नौ जनवरी 2022 की रात ससुराल वाले मायके स्थित घर में घुस आए और महिला से मारपीट की। विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed