{"_id":"667a0318e58448bd7e0b1fe4","slug":"report-filed-against-20-in-case-of-attack-on-sp-leader-four-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-120922-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सपा नेता पर हमले के मामले में 20 के खिलाफ रिपोर्ट, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सपा नेता पर हमले के मामले में 20 के खिलाफ रिपोर्ट, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
हसनपुर। मोबाइल शोरूम में सपा नेता फैसल अल्वी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला निवासी फैसल अल्वी सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हैं। उनका हसनपुर में बाईपास रोड पर मोबाइल का शोरूम है। करीब दस दिन पूर्व रहरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया खादर निवासी एक युवक शोरूम से मोबाइल खरीदकर ले गया था। रविवार की दोपहर बाद युवक अपने साथियों के साथ शोरूम पर पहुंचा था और मोबाइल वापस करने की मांग की थी। जिसको लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक पंद्रह से बीस लोगों के साथ फिर दुकान पर पहुंचा और फैसल अल्वी पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से फैसल अल्वी का सिर फोड़ दिया था। आरोप था कि आरोपी बारह हजार रुपये व तीन मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। घायल को सीएचसी से रेफर किया गया था।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर विक्रम और मुलायम खड़गवंशी निवासी गांव तीसरा मिल, सुभाष निवासी गांव ढकिया खादर व नरेश को नामजद करते हुए 16 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 307, 504, 506, 395 व 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। इनमें आरोपी सुभाष, महीपाल व अमरजीत निवासी गांव ढकिया खादर और संजीव निवासी गांव सिकरौली मिलक थाना हसनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों के जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
-- -- --