{"_id":"6089a8928ebc3e8daa003860","slug":"repolling-in-bykhera-and-burawli-today-jpnagar-news-mbd387693654","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईखेड़ा और बुरावली में पुर्नमतदान आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईखेड़ा और बुरावली में पुर्नमतदान आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बाईखेड़ा और बुरावली में पुनर्मतदान 29 अप्रैल को है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पोलिंग पार्टी बुधवार की शाम को मतदान केंद्र में पहुंच गई। उन्होने लेखन सामग्री का मिलान कराया। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट ने सुरक्षा का जायजा लिया। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक डाला जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। गड़बड़ी करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने बाईखेड़ा गांव में मतपत्र लूटे जाने और बुरावली में बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के चुनाव निशान कम अंकित होने पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया। मालूम हो कि 19 अप्रैल को मतदान के दौरान बाईखेड़ा गांव में बवाल हो गया। मतदान कार्मिकों को डरा धमका कर मतपत्र लूट ले गए। इसके बाद मामले की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई। बुधवार को दोपहर में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक के रवानगी स्थल से पोलिंग पार्टिया सुरक्षा दस्ते के साथ रवाना हुई। शाम को मतदान केंद्र में पहुंच गई। पोलिंग पार्टियों ने मतदान केंद्र में पहुंच कर तैयारियों में जुट गई। मतदाताओं को कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। तापमान अधिक मिलने पर इन्हें टोकन दिया जाएगा। शाम पांच से छह बजे के बीच वोट डाल सकेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि मतदान की तैयारी पूरी हो गई है। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र में पहुंच गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाल सकते हैं।