{"_id":"67fc20b6080a89a2570894b3","slug":"remains-of-bovine-animals-found-in-sugarcane-field-in-kailsa-uproar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138001-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कैलसा में गन्ने के खेत में मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कैलसा में गन्ने के खेत में मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष, हंगामा
Mon, 14 Apr 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)।
गन्ने के खेत में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने भी नाराजगी जताई। मामले में पुलिस ने सौहार्द बिगड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कैलसा का है। गांव निवासी हरिसिंह के खेत के पास गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले।कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस को गोकशी की घटनाएं रोकने में नाकाम बताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने अवशेष कई दिन पुराने होने का दावा किया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई।
सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में दरोगा अजेंद्र तोमर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, बजरंग दल कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द ही घटना का खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।