फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Remains of a bovine animal found on the bank of a canal in Naugawan Sadat, causing uproar

Amroha News: नौगावां सादात में नहर किनारे मिले गोवंशीय पशु के अवशेष, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Remains of a bovine animal found on the bank of a canal in Naugawan Sadat, causing uproar
नौगावां सादात(अमरोहा)। क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बीलना नहर किनारे गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने की सूचना फैली। नहर के पास से गुजर रहे लोगों ने वहां पशु के अवशेष पड़े देखे।
विज्ञापन

सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू महासंघ के गोरक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने भी हंगामा किया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एहतियात के तौर पर अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया, ताकि किसी प्रकार की तनाव की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच विश्व हिंदू महासंघ के गोरक्षा प्रकोष्ठ की स्वाति तोमर, प्रशांत तोमर, विशंबर सिंह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर विरोध जताते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि इस संबंध में बिजनौर जनपद के शिवाला कलां थानाक्षेत्र के गांव भैंसा निवासी रवि की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed